सिवनी। पत्नी द्वारा रात का बासा भोजन परोसने की बात को लेकर उपजे विवाद में पति ने खुदकुशी का प्रयास किया। परिजनों ने किसी तरह उसे कुछ ही पलों में बचा लिया वरना उसकी जान चले जाती। मामला केवलारी थाना अंतर्गत बर्रा चीचबंद गांव का है। फंदे पर झूल रहे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बयानों के आधार पर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। हालांकि युवक की स्थिति सामान्य बताई गई है। युवक कृषि का कार्य करता है।
बर्रा चीचबंद निवासी राजकुमार पिता महेश ठाकुर (34) को उसकी पत्नी ने शनिवार की सुबह करीब 11 बजे भोजन परोसा। राजकुमार ने कहा कि यह तो रात का बासा खाना है। ताजा खाना क्यों नहीं पकाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। राजकुमार ने गुस्से में आकर दूसरे कमरे में जाकर अंदर से कुंडी लगा दी। तभी परिजनों को किसी घटना की आशंका हुई तो उन्होंने किसी तरह दरवाजा तोड़ा जहां राजकुमार फंदे पर लटककर पैर के नीचे रखे ड्रम को खिसकाने वाला ही था कि उसके भाई ने उसके पैर पकड़ लिए। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि राजकुमार की स्थिति सामान्य है।
पारिवारिक समस्या पर खाई नींद की गोली – कोतवाली थाना अंतर्गत एफसीआई गोदाम क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पारवारिक समस्या के चलते नींद की गोलियां खा ली। उसकी बिगड़ती स्थिति पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार अशोक पिता गनेश सनोडिय़ा (40) ने नींद की गोलियां खा ली। उसे जिला अस्पताल लाया गया। अशोक पेशे से पीओपी का काम करता है।
— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।