test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

कालिदास समारोह : विकास खंडस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

सिवनी। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कालिदास अकैडमी के निर्देशानुसार कालिदास समारोह2022 के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें श्लोक गायन में यशवनी सिसोदिया शा हाई स्कूल लखनवाड़ा रोहित चक्रवर्ती शासकीय हाई स्कूल चावड़ी नृत्य नाटिका में मानसी बघेल एवं टीम उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी चित्रांकन में स्नेहा मिश्रा उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी का चयन हुआ।संस्कृत विभाग की ओर से अन्य सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता 12 अक्टूबर को होगी उक्त अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एमके गौतम, वरिष्ठ व्याख्याता एस पी सिंह, बोर्ड समन्वयक पीपी पांडे, जिला संस्कृत प्रभारी सुनील तिवारी, अनंत मिश्र, हीरालाल सनोडिया, एम एन पांडे प्रभारी प्राचार्य हथनापुर श्रीमती हैमा मिश्रा, नीके लाल ककोडिया श्रीमती डहेरिया मैडम निर्णायक के रूप में रहे एवं छात्रों को संस्कृत संबंधी गतिविधियों एवं संस्कृत की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *