test
Breaking
17 May 2026, Sun

लड़ाईया मोहल्ला विवेकानंद वार्ड निवासी राजू की सड़क दुर्घटना में मौत

सिवनी। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लड़ाईया मोहल्ला विवेकानंद वार्ड सिवनी निवासी 48 वर्षीय राजू की मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया जहां सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर के लड़ाईया मोहल्ला विवेकानंद वार्ड निवासी राजू पिता रामचरण मर्सकोले (48) बाइक से गोपालगंज से सिवनी आ रहे थे। रविवार शाम लगभग 7 बजे जब उनकी बाइक पुराने बाईपास खैरी गांव के समीप फॉरेस्ट बैरियर के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक कार एमपी 22 सीए 5972 के चालक ने बाइक चालक राजू को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में राजू के सिर में गहरी चोट लगी। जहां मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने घायल को उठाया व 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। जिससे 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल सिवनी ले जाया गया जहां उपचार के दौरान राजू की मौत हो गई। सोमवार को सुबह शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने लापरवाहीपूर्वक कार चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *