Breaking
22 Feb 2026, Sun

एनसीसी कैडेट खुशी सेंगर स्वतंत्रता दिवस परेड दिल्ली के लिए चयनित

सिवनी। पी जी कॉलेज सिवनी सीनियर डिवीजन की कैडेट अंडर ऑफिसर खुशी सेंगर का चयन दिल्ली में होने वाली स्वतंत्रता दिवस परेड के लिए हुआ। 1 अगस्त से 16 अगस्त तक दिल्ली में रहकर परेड की बारीकियां सीख रही है व 15 अगस्त परेड में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। साथ ही स्वतंत्रता दिवस परेड में जिले के आदिवासी संस्कृति को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत करेगी।

विदित होंवे की एनसीसी कैडेट्स आरडीसी परेड के माध्यम से 26 जनवरी परेड का हिस्सा बनते है जिसके लिये विभिन्न चरणों से होकर गुजरना व सफल होना पड़ता है, लेकिन पहली बार सिवनी की कैडेट स्वतंत्रता दिवस परेड में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
खुशी सेंगर को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संध्या श्रीवास्तव व समस्त स्टॉफ ने अपनी शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही एनसीसी अधिकारी डॉ पवन वासनिक को उनके कुशल नेतृत्व के लिये बधाई दी।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *