सिवनी। नगरीय पालिका परिषद सिवनी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया कलेक्टर एवं जिला रिटर्निंग अधिकारी डॉ राहुल हरिदास फटिंग की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई।

नगर पालिका परिषद सिवनी में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा हो गया। ज्ञात हो नगर पालिका परिषद सिवनी में 24 वार्डों में कांग्रेस के 13 तथा भाजपा के 10 व एक निर्दलीय पार्षद जीत कर आये थे। जहां बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर सिवनी ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न करायी। नगर पालिका सिवनी के अध्यक्ष पद के लिए करायी गई निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान उपरांत विजयी कांग्रेस प्रत्याशी शफीक खान को 13 मत प्राप्त हुए तथा निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के ज्ञानचंद सनोडिया को 11 मत प्राप्त हुए। इस तरह से कांग्रेस ने नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा बना लिया।
वहीं नगर पालिका परिषद सिवनी के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में कांग्रेस प्रत्याशी डॉली अमित डागोर 13 मत तथा भाजपा के प्रत्याशी विजय गोलू मिश्रा को 11 मत प्राप्त हुए। इस तरह से कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद भी अपना कब्जा जमा लिया।

बुधवार 10 अगस्त को सिवनी नगर पालिका में शफीक खान और नगर परिषद केवलारी में सुनीता देवीसिंह बघेल अध्यक्ष चुने गए हैं।
नगर पालिका सिवनी में 24 वार्डों में से 13 में कांग्रेस का कब्जा था। बहुमत में होने के कारण कांग्रेस का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था। आखिर कांग्रेस के शफीक खान 13 वोटों से जीते। अन्य 10 वार्डों में भाजपा के पार्षद जीते थे। इसके बाद भाजपा के लोग अध्यक्ष के लिए पूरी जुगत लगा रहे थे। 1 निर्दलीय प्रत्याशी ने भी अध्यक्ष बनाने अपना योगदान दिया केवलारी में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। 15 में से 9 पार्षद जीते थे। जिसके बाद सुनीता देवीसिंह बघेल अध्यक्ष चुनी गई।
नगरपालिका सिवनी के अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान उपरांत विजय प्रत्याशी शफीक खान को कुल 13 मत प्राप्त हुए, वहीं निकट प्रतिद्वंद्वी ज्ञानचंद सनोडिया को कुल 11 मत मिले। कलेक्टर एवं रिटर्निग अधिकारी डॉ. राहुल हरिदास फटिंग ने विजय प्रत्यासी शफीक खान को प्रमाण पत्र वितरित किया।


छिंदवाड़ा जिले की नगर पंचायत लोधीखेड़ा

छिंदवाड़ा जिले की नगर पंचायत लोधीखेड़ा में भारतीय जनता पार्टी के पर्यवेक्षक प्रेम तिवारी जी एवं स्थानीय नेताओं के कुशल मार्गदर्शन में अध्यक्ष पद पर भाजपा की श्रीमती अर्चना वीरेंद्र जायसवाल शानदार जीत दर्ज की श्री तिवारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव भारतीय जनता पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और भाजपा के पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़
की कुशल रणनीति और निर्वाचित पार्षदों की एकजुटता का परिणाम है यह जीत भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और जन कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है श्री तिवारी ने कहा कि श्रीमती अर्चना जायसवाल ने लोधी खेड़ा नगर पंचायत में अध्यक्ष निर्वाचित होकर प्रदेश की कांग्रेस पार्टी कि गलत नीतियों प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ की मनमानियां से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कांग्रेस से मोहभंग होने का प्रमाण दिया है श्री तिवारी ने कहा कि कमलनाथ के घर जिले में ही कांग्रेस के कार्यकर्ता इस तरह से प्रताड़ित है कि वे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों को मानने के लिए तैयार नहीं है इससे कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि अब कांग्रेसका जहाज डूबने वाला है श्री तिवारी ने कहा कि लोधी खेड़ा में भारतीय जनता पार्टी के केवल 5 पार्षद विजय होकर पहुंचे थे और कांग्रेस के पास 10 पार्षदों का स्पष्ट बहुमत था परंतु कांग्रेस के पार्षदों ने अपनी अंतर आत्मा की आवाज सुनकर भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती जयसवाल को अपना मत प्रदान कर स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेश जनता के विश्वास के अनुरूप काम नहीं कर रही है
— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।