Breaking
23 Feb 2026, Mon

हाथ में तिरंगा लेकर नारे लगाते निकले एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स

सिवनी। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी के एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स ने मंगलवार को नगर में रैली निकाली। वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाते कॉलेज के छात्र-छात्राओं व स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए अपने-अपने शैक्षणिक संस्थान तक राष्ट्र तिरंगा लहराते नारे लगाते पहुंचे।

इसी प्रकार एनसीसी कैडेट्स द्वारा साइकल रैली भी निकाली गई तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी मिशन स्कूल सिवनी मॉडर्न स्कूल वह कॉलेज के छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *