test
Breaking
1 Jun 2026, Mon

अमानक स्तर गेहॅूं बीज का क्रय-विक्रय एवं भण्डारण पर लगाया प्रतिबंधित

सिवनी। प्राधिकृत अधिकारी बीज एवं उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति कान्हीवाड़ा के विक्रेता कंपनी भवानी बीज उत्पादक सहकारी समिति बिजना लखनादौन के GW 322 किस्म के गेहॅूं बीज के लाट क्र. APR-20-12-419-90792-CII(I)A तथा निर्माता ओम शिव शक्ति बीज उत्पादक सहकारी समिति पिंडरई के गेहूं बीज किस्म GW 3288 एवं गेहॅूं किस्म एच.डी 4788 लाट क्र. APR-20-12-419-90763-CI का अंकुरण प्रतिशत मानक स्तर से कम होने के कारण इसके क्रय-विक्रय, भंडारण एवं स्थानांतरण को तत्काल प्रतिबंधित कर दिया है। इसी तरह वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति आष्टा के निर्माता कंपनी शिवशक्ति बीज उत्पादन समिति कोनियापार के GW 322 गेहॅूं बीज के लाट क्र. APR-20-12-649-90393-CI  के क्रय-विक्रय, भंडारण एवं स्थानांतरण को प्रतिबंधित किया गया है।  

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *