सिवनी। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के कुछ चेहरे दावेदारी कर सकते हैं। जिनमें कांग्रेस की ओर से सोहेल पाशा, राजिक अकील, शफीक खान, पदम सनोडिया का नाम सर्वे में आ रहा है। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी से ज्ञानचंद सनोडिया, राजेश राजू यादव, रविशंकर भांगरे का नाम भी अध्यक्ष पद की रेस में सामने आ रहा है। अब देखना यह है कि नगरीय चुनाव के बाद तस्वीर किस प्रकार से सामने उभर कर आती है।
फिलहाल नगर के 24 वार्डों में अब तक कराए सर्वे के अनुसार कांग्रेस से चार और भाजपा से तीन प्रत्याशी के नाम पुरजोर सामने आ रहे हैं।
हालांकि पार्षद पद के चुनाव के साथ वर्तमान में इनकी दौड़ पार्षद की कुर्सी तक ही नहीं है बल्कि अध्यक्ष पद की कुर्सी इनकी महत्वाकांक्षा है।
सोहेल पाशा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कमलनाथ के विश्वास पात्र हैं वह कांग्रेस की और से विधानसभा की दावेदारी करते रहे हैं चर्चा तो यह भी है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सोहेल पाशा को अध्यक्ष बनाने के लिए आशीर्वाद दे दिया है। वही पप्पू खुराना के लिए राजिक अकील वही कांग्रेस के सबसे पुराने पार्षद जो लगातार पिछले 5 सालों से चुनाव जीतते आ रहे हैं शफीक खान हैं। वही इन्हें वरिष्ठता की सूची में रखें तो वे अव्वल माने जाएंगे। इसी प्रकार पदम सनोडिया अध्यक्ष बनने चुनाव लड़ रहे हैं परंतु इन्हें कांग्रेसी ही हराने के लिए एकजुट होकर साथ देते नजर नजर नहीं आ रहे हैं। इसी प्रकार ज्ञानचंद सनोडिया भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और उपाध्यक्ष हैं वे भी अध्यक्ष पद के लिए इस बार चुनाव लड़ रहे हैं। राजू यादव जो पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा इन पर भी दांव लगा सकती है।
श्रीमती सरोज भांगरे पहले भी पार्षद रह चुकी हैं और इनके पति भाजपा के वरिष्ठ नेता है इनकी भी महत्वाकांक्षा अध्यक्ष पद के लिए है। रविशंकर भांगरे पृथ्वीराज चौहान वार्ड से लड़ रहे हैं जो जुझारू कार्यकर्ता है वे संगठन लाइन पर चलने वाले हैं। इन पर भी भाजपा दाव लगा सकती है। हालांकि निर्दलीय की भूमिका भी कम नहीं रहेगी। और वर्तमान में नगरीय चुनाव में नगर के सभी 24 वार्ड में खड़े प्रत्याशियों की जीत-हार में ऊंट किस करवट बैठता है यह अभी मतदाताओं के हाथ में ही है।
— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।