test
Breaking
31 May 2026, Sun

सोमवार सुबह युवा वनरक्षक ने दूध लेकर जैसे पलटा वह वहीं गिर गया, मौत

सिवनी। वन विभाग में वनरक्षक के पद पर पदस्थ 29 वर्षीय युवक का हार्ट फेल हो जाने से निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह लगभग 8:30 बजे कुरई वन परिक्षेत्र कुरई के डॉग प्रभारी वनरक्षक अल्तमस खान सोमवार को सुबह 8:30 बजे जब दूध वाले से दूध लेकर वह घर के अंदर जाने मुड़े तभी वह गिर गए। साथ में रह रहे वन विभाग स्टाफ के अन्य कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें कुरई अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया।

वे वन विभाग के आवासीय कार्यलय में रह रहे थे, वन विभाग कर्मचारी अल्तमश शाहपुरा मंडला निवासी है और वन विभाग कुरई में अभी कार्यरत थे।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *