Breaking
2 Mar 2026, Mon

तो यहां कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, रफ्तार से आती है बसें,,,

https://youtu.be/dRAaw8Benvk

सिवनी। शहर के सबसे व्यस्ततम मुख्य मार्ग के किनारे फुटकर साग-सब्जी विक्रेताओं द्वारा दुकान लगाए जाने से जहां मार्ग संकीर्ण होता है वहीं उक्त स्थान पर हमेशा किसी दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है। वाहन चालकों ने भविष्य में होने वाली दुर्घटना को टालने के लिए वाहन चालकों व सब्जी विक्रेताओं की जानमाल की रक्षा के लिए प्रशासन से मांग की है कि व्यस्ततम व संकीर्ण मार्गों में सड़क किनारे लगने वाली फुटकर दुकानों को शीघ्र हटाया जाए।

वाहन चालकों ने बताया कि इन दिनों बीएसएनएल कार्यालय व पोस्ट ऑफिस के सामने मुख्य मार्ग में फुटकर सब्जी विक्रेता अपनी दुकान लगा कर बैठ जाते हैं। उक्त मार्ग में वाहनों का दबाव काफी बना रहता है। साथ ही शहर के गुरुनानक वार्ड से भैरोगंज जाने-आने वाले वाहन चालकों की आवाजाही भी बड़ी संख्या में बनी रहती है। साथ ही जबलपुर से सिवनी बस स्टैंड जाने वाली बसों की संख्या भी काफी रहती है। ऐसे में सब्जी की दुकान के सामने बाइक या कार खड़ी कर जब कोई खरीदारी करता है तो मार्ग और भी संकीर्ण हो जाता है। ऐसे में जबलपुर दिशा से तेज रफ्तार से आने वाली बसों की चपेट में कोई आ जाए और बड़ा हादसा घट जाए इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। वाहन चालकों ने शीघ्र ही व्यस्ततम मार्गों के किनारे जमीन में बैठकर सब्जी बेचने वाले व हाथ ठिलिया लगाने वालों को शीघ्र ही हटाए जाने की मांग कलेक्टर व नगरपालिका अधिकारी से की है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *