test
Breaking
30 Jun 2026, Tue

संसार में भगवान के अलावा कोई दूसरा नहीं : सदानंद सरस्वती महाराज

सिवनी। केवलारी निवासी श्रीमति साधना राजकुमार दुबे के द्वारा परमहंसी झोतेश्वर जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। परमहंसी झोतेश्वर श्री माता राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी के धाम की यात्रा पर परमहंसी में चल रही श्री मद्भागवत कथा का वाचन परम पूज्य दंडी स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज के मुखारविंद से चल रही कथा में श्रद्धालुजनों से कहा की भगवान की भक्ति करो वैराग्य प्राप्त हो जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को जन्म भी लेना है और मरना भी है। संसार में भगवान नारायण के अलावा कोई दूसरा नहीं है। भगवान का नाम लेने से हजार पाप नष्ट हो जाते है। कथा स्थल में पारायण हितेंद्र शास्त्री द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *