test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

लापता युवक का शव बबरिया तालाब में मिला, शनिवार शाम हुआ अंतिम संस्कार

सिवनी। नगर के बारापत्थर क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक के पीछे निवासरत लापता 32 वर्षीय युवक अंबर सिंह गौर पिता शैलेंद्र सिंह गौर का शव बवरिया तालाब में शनिवार को मिला।

सीसीटीवी फुटेज में युवक की अंतिम मौजूदगी मानेगांव बबरिया कोहका जाने वाले मार्ग में शुक्रवार की सुबह नजर आई थी। परिजन पूरे दिन यहां-वहां तलाशते रहे। वहीं शनिवार को पुलिस टीम व गोताखोरों की टीम बबरिया तालाब पहुंची। जहां तालाब के संभावित हिस्से में तलाश किए जाने पर शनिवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे लापता युवक अंबर सिंह गौर का शव मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक शुक्रवार की सुबह घर से निकला था। समय पर घर नहीं पहुंचने से परिजन चिंतित हो गए और कोतवाली थाना में गुमशुदगी दर्ज कराकर दिनभर युवक की तलाश में जुटे रहे। वहीं डूंडासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बवरिया तलाब में युवक का शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। जहां शनिवार की शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *