test
Breaking
19 Apr 2026, Sun

एक साथ गूंजी 4 किलकारी, नवजात शिशुओं की हालत,,,

सिवनी। पड़ोसी जिला बालाघाट के जिला चिकित्सालय बालाघाट में किरनापुर तहसील के ग्राम जराही की 26 वर्षीय प्रीति नंदलाल मेश्राम ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। जन्म लिए बच्चों में तीन लड़के एक लड़की शामिल है। चारों बच्चे स्वस्थ हैं। यह बालाघाट जिले में अपनी तरह का पहला मामला है।

सिविल सर्जन सहअस्पताल अधीक्षक डॉ संजय धबड़गांव ने बताया कि सोमवार 23 मई को जराही की प्रीति नंदलाल मेश्राम ने आपरेशन से चार बच्चों को सफलतापूर्वक जन्म दिया है। ट्रामा यूनिट की विशेषज्ञ टीम में शामिल डॉ. रश्मि वाघमारे और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मेश्राम, स्टाफ सिस्टर सरिता मेश्राम व उनकी कुशल टीम के द्वारा प्रातः 11 प्रीति नंदलाल मेश्राम उम्र 26 वर्ष का आपरेशन किया गया। जिसमें चार बच्चों ने एक साथ जन्म लिया है।

सिविल सर्जन ने बताया कि चारों बच्चों को जिला चिकित्सालय की शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है। वर्तमान में सभी चारों बच्चे स्वस्थ हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं है। इस कुशल ऑपरेशन के लिए डॉ मनोज पांडेय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला चिकित्सालय की डॉक्टरों की टीम को बधाई दी।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *