Breaking
20 Feb 2026, Fri

भाजपा पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो युवाओं को देती है मौका : जय रोहाणी

https://youtu.be/wJq2osaDbJc

सिवनी। आज छोटे से जिले सिवनी का युवक प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा का आज नेतृत्व कर रहा है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर जैसे शहरों को पछाड़कर आज सिवनी जिले का नेतृत्व करके आगे निकला है। इससे यह समझा जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो युवाओं को मौका देती है। यह बात भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रभारी जय रोहाणी ने सिवनी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा युवा मोर्चा द्वारा 15 मई से 15 जून तक यूथ कनेक्ट, युवा जोड़ो अभियान का शुरू किया गया है।

वही ऐसे मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले ने बताया की किसी भी पार्टी में युवा शक्ति का अपना एक अलग महत्व होता है। देश के विकास उत्थान में वर्तमान समय में युवाओं का विशेष योगदान है। युवा शक्ति को कहीं भी किसी भी प्रकार से कम आंका नहीं जा सकता है। यही कारण है कि भाजपा युवा मोर्चा में बड़ी संख्या में युवा शक्ति मिलकर भारत के विकास, उत्थान में कदम से कदम मिला कर काम कर रही है।

देश का नेतृत्व करने के लिए लोग भाजपा को देख रहे हैं। देश की आधी से अधिक जनसंख्या युवा है। आज का युवा भारत को विश्वगुरु बनाने को संकल्पित है। ऐसे में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का अब यह दायित्व बन गया है हम सब मिलजुल कर अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़े।

इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मयूर दुबे, भाजपा जिला प्रभारी सतानंद गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन समेत, भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी महेंद्र बघेल व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *