Breaking
22 Dec 2025, Mon

जिले भर में ब्राह्मण समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया परशुराम जन्मोत्स्व

विज्ञापन

सिवनी/केवलारी। जिले भर में मंगलवार को ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिला मुख्यालय सिवनी में मठ मंदिर से जहां शोभा यात्रा निकाली गई वही भगवान परशुराम जन्मोत्स्व के शुभ अवसर पर केवलारी ब्राह्मण समाज द्वारा खेरमाई मंदिर प्रांगण केवलारी में समस्त ब्राह्मण समाज एकत्रित होकर हवन पूजन प्रसाद वितरण कर स्वल्पाहार किया गया।

इस अवसर पर पंडित दिलीप दुबे, डॉ मदन दुबे, गोविंद तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, अनिल दुबे, डॉ अविनाश तिवारी, अजय पाठक, गौरी शंकर पारासर, रामवतार तिवारी, मनोरथ पांडे, राजू मिश्रा, दीपेश पांडे, जयदीप दुबे, सागर तिवारी, राज तिवारी, राघव द्विवेदी, रामेश्वर दुबे, राकेश भार्गव, अरुण तिवारी, अनिल तिवारी, आयुष दुबे, संस्कार तिवारी, हेमंत तिवारी, मृदुल तिवारी, राजनीश तिवारी, अवधेश तिवारी, अभिषेक दुबे समस्त ब्राह्मण जन उपस्थित रहे।

सिवनी

भगवान विष्णु के दस अवतारों में शामिल भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव मुख्यालय सिवनी में उत्सव पूर्वक आयोजित किया गया। अक्षय तृतीय मंगलवार की सुबह जिला ब्राम्हण सामाज सिवनी के तत्वावधान में विभिन्न आयोजन डूंडा सिवनी स्थित मंगल भवन संपन्न हुये।

समिति से मिली जानकारी के अनुसार प्रात: 7 बजे से श्रीमाता त्रिपूर सुंदरी एवं भगवान परशुराम का पूजा अर्चन व वंदना की गई। इस दौरान जिला ब्राम्हण समाज के पदाधिकारी व महिला संगठन की प्रमुख्य सदस्य उपस्थित रही।
प्रात: 8 बजे से पंडित सोनू महाराज के सनिध्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बटुकों का यज्ञोपवित संस्कार विधि विधान के अनुसार प्रकांड पंडितों की उपस्थिति में कराया गया, जहां जिले के विभिन्न विकासखंडो व नगर मुख्यालय से आये 36 बटुकों का यज्ञ पवित संस्कार हुआ। इस दौरान सभी बटुकों को जनेऊ धारण करने की विधि व उसके संबंध में बनाये गये नियमों की जानकारी भी विस्तृत रूप से दी गई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में बटुकों के परिजन भी उपस्थित रहे।
आर्कषक शोभायात्रा
ब्र्राम्हण समाज, सिवनी द्वारा मठ मंदिर प्रांगण से सुबह 10 बजे शोभायात्र निकाली गई। चौपहिया एवं दोपहिया वाहनों में विप्रजन शोभायात्रा में शामिल हुये। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप मेें पधारे निर्विकल्प स्वरूप महाराज, पूर्व विधायक चौरई रमेश दुबे, पूर्व जिला कलेक्टर मनोजर दुबे भी शोभायात्रा में उपस्थित रहे।
महिलाओं ने शोभायात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान भगवान परशुराम सहित अन्य देवी देवताओं की झांकिया निकाली गई, वही शंकर मढिय़ा में पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया वही अतुल मालू द्वारा सभी प्रमुखजनों का नेहरू रोड़ में अभिवादन कर परशुराम जन्म उत्सव की शुभकामनायें दी। नेहरू रोड़ से गांधी चौक जाने के दौरान रामदल समिति ने भी शीतल पेय पदार्थ उपलब्ध कराये वही गणेश चौक में राजा दुबे व सचिन कोहनेर द्वारा फल एवं शीतल पेयजल वितरण किया गया।
गणेश चौक से शोभायात्रा डूंडासिवनी होते हुये परशुराम भवन पहुंची, जहां मंचीय आयोजन किये गये।

प्रवचन
गीता मनीषी, पूज्य ब्रम्हचारी निर्विकल्प स्वरूप जी का अभिनंदन समाज के प्रमुखजनों द्वारा किया गया। इस दौरान महाराज श्री ने सभी उपस्थितजनों को भगवान परशुराम के जीवन परिचय एवं उनके द्वारा किये गये कार्यो के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।


प्रतिभा सम्मान
कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित अथितियों व समाज के गौरव विशिष्ठजनों तथा सेवाभावी चिकित्सों का सम्मान समाज द्वारा किया गया। इस आयोजन में प्रमुख रूप से डॉ. एमएन त्रिवेदी,  रमेश दुबे पूर्व विधायक, मनोहर दुबे पूर्व कलेक्टर सिवनी सहित अन्य विशिष्ठ अतिथि उपस्थित रहें।
इनका रहा सहयोग
विशाल शोभायात्रा को सफल व भव्य बनाने में पं. आलोक दुबे, पं. संजू मिश्रा, पं. राजेश त्रिवेदी, पं. भुवनेश्वर शुक्ला, पं. बाबा तिवारी, अधिवक्ता पंकज शर्मा, बाबा पांडे, कपिल पांडे, श्यामू शर्मा, दिनेश मिश्रा, मयूर दुबे, मयंक दुबे, विक्रांत दुबे, माधव दुबे, दीपू मिश्रा, हिमांशु तिवारी, विशाल तिवारी, पप्पू पांडे गरठिया, विनायक शर्मा, चंकी पांडे, दीपक तिवारी सहित अन्य विप्रजनों का विशेष सहयोग रहा।

प्रज्ञानानंद जी का हुआ स्वागत
केवलारी से नागपुर जा रहे स्वामी प्रज्ञानानंद जी का डूंडासिवनी में ब्राम्हण समाज सिवनी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अल्प समय के लिये शोभायात्रा में शामिल रहे प्रज्ञानानंद जी ने सभी विप्रजनों को परशुराम जन्म उत्सव की शुभकामनायें देते हुये आशा प्रकट की कि एकजुट होकर ऐसे ही समाज की बेहतरी के लिये कार्य करें।

बरघाट


भगवान विष्णु के षष्ठम, अवतार महाकाल शिव के परमभक्त, महषिं जमदगिन व देवी रेणुका के पुत्र, ब्राह्मण समाज के गौरव दिव्य चिरंजीवी, तेजस्वी, परम प्रतापी अवतारी भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव अक्षय तृतीया 3 मई 2022 दिन मंगलवार को ब्राह्मण समाज बरघाट द्वारा धूमधाम से मनाया गया।

सर्वप्रथम भगवान परशुराम फरसा स्थल वाटिका मढिया वाडं मे प्रातः 7 बजे सभी विंप्र जन एकत्रित हुए। जहाँ पर विधि विधान से फरसा का पूजन किया गया। जिसके बाद प्रातः 8 बजे उसी स्थल से भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा वाहनों के साथ निकाली गई जो कि माता मंदिर , कान्हीवाड़ा चौक, सुभाष चौक, राममंदिर, बस स्टैड, गांधी चौक, कन्या शाला, राजराजेश्वरी चौक, मूंडापार होते हुए गायत्री मंदिर पहुंची। यहाँ भगवान परशुराम जी का पूजन किया गया व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संम्पन्न हुआ।

छपारा

ब्राह्मण समाज छपारा द्वारा सिद्ध बाबा मंदिर , शिव मंदिर बैनगंगा छपारा के प्रांगण में प्रात: 9 बजे नगर के सभी 150 ब्राह्मण परिवारों के सदस्यों विशेष रूप से नवयुवकों की उपस्थिति में भगवान परशुराम जी का पूजन अर्चन के उपरांत एक लघु धर्म सभा का आयोजन किया। सिद्ध बाबा में पूजन स्वल्पाहार तथा प्रसाद वितरण के पश्चात सामूहिक रुप से नगर भ्रमण करते हुए अस्पताल पहुंचकर मरीजों को दूध एवं बिस्किट वितरित किए।

जयप्रकाश नारायण पाठक, बनवारीलाल तिवारी, शांत दुबे, घनश्याम दुबे, पंकज जोएलदेव, ए.के. तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, राघवेन्द्र पाठक, राजनारायण तिवारी, सुनील दत्त पाठक, विजय दीक्षित, विजय मिश्रा, रामजी शर्मा, मुकेश उपाध्याय, उमेश उदानिया समेत, समाज के सभी वरिष्ठ और पीयूष शर्मा ने अपनी युवा ब्राम्हण सेना के सभी सक्रिय युवाओं के साथ पूरे कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर अपनी सहभागिता एवं उपस्थिति दी।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *