भूख हड़ताल में बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तबीयत बिगड़ी

https://youtu.be/v_rFAnmMrhk

सिवनी। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आंदोलनरत हैं। वही सागर जिले की शहनाज बानो की मौत के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं में शोक की लहर व्याप्त है। सिवनी जिले से सागर पहुंची आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं ने शहनाज बानो के निधन पर आज वहां पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं जिला मुख्यालय सिवनी में भूख हड़ताल में बैठी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट आ रही है। रविवार को तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार भी जारी है।

जिला में कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य खराब होने लगा अनिश्चितकालीन हड़ताल का 39 वा दिन व क्रमिक भूख हड़ताल का छठवां दिन दिन रविवार 24 घंटे धरने में बैठे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के अब तबीयत बिगड़ने लगे हैं इसके उपरांत भी मध्य प्रदेश से आंदोलन के तहत 4 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं शहीद हो चुके हैं। इसके उपरांत भी लगातार प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के तबीयत बिगड़ने लगी है। लगातार अंतिम सांस लेने लगे हैं इसके उपरांत भी शासन प्रशासन द्वारा आज तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं आ रहा है इससे तो पता चलता है के शासन की अब मनमानी चल रहे हैं कार्यकर्ताओं का भी कहना है कि चाहे जो हो जाए अभी तो सिर्फ 4 शहीद हुए हैं लेकिन हम हजारों की संख्या में ही शहीद हो जाएं लेकिन हमारी मांगे मनवा कर रहेंगे नहीं तो फिर महिला बाल विकास विभाग समाप्त कर दें या तो मांग पूरी करा दें।

मध्य प्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति संगठन से
सिवनी जिले की कार्यकारिणी सागर जिला  शहनाज बानो के श्रद्धांजलि देने पहुंचे सागर जिला में समस्त मध्य प्रदेश के सभी जिले से सागर जिला पहुंचे श्रद्धांजलि देने के लिए।

सिवनी जिले की कार्यकारिणी सागर जिला शहनाज बानो के श्रद्धांजलि देने पहुंचे

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *