Breaking
16 Jul 2026, Thu

पनवास केवलारी में जारी श्रीमद् देवी महापुराण, समापन 10 को

सिवनी। विकासखंड केवलारी के गांव पनवास खेरमाई मंदिर प्रांगण में संगीतमय श्रीमद् देवी महापुराण एवं प्रथम वार्षिक उत्सव का प्रारंभ 2 अप्रैल से हुआ है। कथा का समापन 10 अप्रैल को होगा।

गांव पनवास खेरमाई मंदिर प्रांगण में श्रीधाम वृंदावन से आए भगवत व्यास कन्हैया महाराज द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा आयोजको ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक व पूजन परायण आरती प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक की जाती है। साथ ही पूर्णाहूति, भंडारा, महाप्रसाद 10 अप्रैल रविवार को कथा समापन के साथ किया जाएगा।

  — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *