सिवनी स्वास्थ्य

कोरोना : गोपालगंज में पहले दिन ही 78 हेल्थ केयर वर्कर्स ने लगवाए टिका

सिवनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज में प्रथम चरण के अभियान के तहत सोमवार 25 जनवरी 2021 को कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिवस में 100 में से 78 हेल्थ केयर वर्कर ने टीकाकरण लगवाया। टीके के प्रति स्वास्थ्य कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मीडिया प्रभारी सुदेश दुबे गोपालगंज ने बताया कि आज के टीकाकरण अभियान में संस्था प्रमुख डॉ वंदना कमलेश बीएमओ, डॉ राजेंद्र कुमार एमओ, डॉ अनिरुद्ध चंद्रवंशी, सुदेश दुबे आदि अधिकारी, कर्मचारियों को भी टीकाकृत किया गया।

सभी कर्मचारियों को 30 मिनट ऑब्जर्वेशन में रखा गया। टीके के बाद किसी भी कर्मचारी को कोई दिक्कत नहीं हुई। टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर लोकेश चौहान द्वारा भी निरीक्षण किया गया। टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त कर्मचारियों के साथ-साथ अनेक स्वास्थ्य कर्मियों का भी सराहनीय सहयोग रहा।। शेष बचे हेल्थ केयर वर्कर्स को भी आगामी दिनों में टीकाकृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *