test
Breaking
1 Jun 2026, Mon

सिवनी की गूंज : जो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है

https://youtu.be/OIoFZhnRtAs

सिवनी। विकासखंड सिवनी के सभी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों ने 27 मार्च रविवार को जिला मुख्यालय में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के तहत पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा मप्र के बैनर तले धरना व रैली निकाल कर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

जिले के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के संयुक्त रूप से उपस्थित होकर धरना देकर शाम 4 बजे विशाल रैली निकाली। रैली बड़े मिशन स्कूल, शुक्रवारी चौक, नेहरू रोड, नगर पालिका चौक बस स्टैंड, दल सागर होती हुई कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँची। सभी ने एक जुट होकर कहा जो सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है। अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए।

पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है

पुरानी पेंशन बहाली अभियान के अंतर्गत पूरे देश मे पुरानी पेंशन की मांग एक मुद्दा बनते जा रही है।इसके लिए कर्मचारियों ने भी कमर कस ली है और आंदोलन की रण नीति बनाने लगे है।
पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा की ओर से जारी विज्ञप्ति में महासचिव गजेंद्र सिंह बघेल ने बताया सरकार ने 2004 के बाद के कर्मचारियों की पेंशन बंद करके न्यू पेंशन लागू की गई है जिसमे की नाम मात्र की पेंशन मिलती है।राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में पूरे देश मे और प्रांतीय अध्यक्ष परमानंद डहेरिया के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में पुरानी पेंशन की लड़ाई अपने निर्णायक मोड़ पर आ गई है। जिला स्तर पर जिला अध्यक्ष कपिल सनोडिया के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कर्मचारी एकत्र होकर धरना दिया गया और पूरे शहर में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया।
विपनेश जैन ने बताया कि जब राजस्थान,छत्तीसगढ़ पंजाब और महारास्ट्र में पुरानी पेंशन बहाल हो सकती है तो फिर मप्र में क्यो बहाल नही हो सकती।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 3 अप्रैल को भोपाल में समस्त कर्मचारियों/अधिकारियों का विशाल आनदोलन होने जा रहा है जिसमे पूरे प्रदेश से लाखों कर्मचारियों की उपस्थिति रहेगी।
आज जिले के सभी विकाश खण्डो से समस्त कर्मचारी मोर्चा के अंतर्गत सभी विभाग के कर्मचारियों /अधिकारियों ने आज जिला मुख्यालय में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन कर रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम पुरानी पेंशन बहाली हेतु जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन सपने वालो मेंबृज मोहन सनोडिया, कमलेश परिहार,सुनील तिवारी,सुनील राय,नीरज दुबे ,नीलेश जैन,रजेश विसेन, अनिल साहू ,संतोष पारधी ,चंद्र कुमार बघेल,रजेश तिवारी,मुकेश बघेल,रघुबंश पन्द्रे,नईम कुरेशी,मनीष झंघेल,संतकुमार मर्सकोले, विजय शुकला, नरेंद्र मिश्रा शेखर कर्वेटी ,संजय स्थापक,संतोष बरकडे ,सहसराम डहेरिया,राकेश दुबे,महफूज खान, नितिन बघेल,के के भारती,विजय उपाध्यक्ष ,मुकेश ठाकुर,हरीश तिवारी,परसराम देशमुख ,चन्द्रकान्त श्रीवास्तव,महैन्द्र शर्मा,चुरामन बघेल,सुनील शुक्ला,फारुख खान,रोशन नामी,मनोज दुबे,समसुन्न निशा खान,सरोज मरावी,कविता राय, शोभा सोनी,प्रेमलता सुकला, सफीना खान,नम्रता गड़पाल,हेमलता राहंगडाले, अनामिका बघेल,मुक्ता जैन,रंजना चौहान,प्राची सुनहरी,रीना पटले, कीर्ति डहेरिया और हजारो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
कृपया

इस दौरान कर्मचारियों ने अन्य राज्यों की तरह मध्यप्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग दोहराई।इसमें स्वास्थ्य विभाग से सहस रामडेरिया, अनिल साहू अध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग नरेंद्र मिश्रा अध्यक्ष मप्र शिक्षक कांग्रेस, विजय शुक्ला अध्यक्ष मप्र शिक्षक संघ, कपिल सनोडिया जिलाध्यक्ष वन विभाग, ब्रजमोहन सनोडिया पुरानी पेंशन बहाली शिक्षक संघ के साथ नम्रता गढ़वाल स्टाफ नर्स, अवधेश वर्मा, गजेंद्र बघेल, सुधीर कुमार धुर्वे, मोहम्मद महफूज खान, अनामिका बघेल, समसुन निशा खान, प्रेमलता शुक्ला, डीआर सनोड़िया, शकील अंसारी, राकेश दुबे, वीरेंद्र डोंगरे, संतोष बरकड़े, सुनील राजपूत, बसंत सनोड़िया, संगीता ठाकरे, सुमंत्व सहित सैकड़ों अधिकारी कर्मचारियों ने धरना रैली में भाग लिया।

  — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *