test
Breaking
21 Jun 2026, Sun

सड़क दुर्घटना में केवलारी के अजय जंघेला की मौत, एक घायल

सिवनी। सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार बाइक से जा रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर से जा टकराई जिससे लोधी मोहल्ला केवलारी निवासी अजय जंघेला पिता राजेन्द्र की मौत हो गई वही एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

19 मार्च को लगभग 5 बजे शाम को केवलारी निवासी अजय जंघेला एवं अखिलेश पांडे चांगोटोला की ओर तेज रफ्तार बाइक से जाते समय बाइक अनियंत्रित होने से हाथी प्लान में दोनों पत्थर से टकराने की वजह से अजय जंघेला को सिर में चोट लगने के कारण घटना स्थल में ही अचेत हो गया एवं अखिलेश पांडे को पैर एवं चेहरे में चोट लगा। जिन्हें राहगीरों ने लामता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जिसमे अजय जंघेला (28) को डॉक्टर अनिल शाक्य द्वारा मृत घोषित किया गया है एवं अखिलेश पांडे को प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रिफर किया गया।

  — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *