सिवनी

कान्हीवाड़ा-कामता के बीच ट्रक की चपेट में आने से दो घायल, एक गंभीर

सिवनी। कान्हीवाड़ा-कामता के बीच ट्रक और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार डूंगरिया निवासी रामकिशोर उम्र 35 साल व उसका एक अन्य साथी शनिवार की रात्रि मोटरसाइकिल में सफर कर रहे थे। तभी ट्रक की चपेट में आने से रामकिशोर धुर्वे और उसका साथी घायल हो गया। जिसमें रामकिशोर धुर्वे बुरी तरह जख्मी हो गया।

जिसकी सूचना 108 वाहन को दी गई। 108 वाहन के चालक संतोष जंघेला ईएमटी राजेंद्र यादव ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए केवलारी अस्पताल ले गए और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां उनका उपचार जारी है तो वही पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *