Breaking
20 Feb 2026, Fri

नये 105 पॉजिटिव, 142 मरीज स्वस्थ हुए

सिवनी। मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. राजेश श्रीवास्‍तव ने बताया कि आईडीएसपी से प्राप्‍त जानकारी अनुसार जिले में कोविड-19 जांच हेतु आज 479 तथा अभी तक प्रगति 291949 सैंपल लिए गए।

आज भेजे गये सैंपल की जांच में 105 केस पॉजिटिव मिले है तथा आज दिनांक तक कुल 9327केस पॉजिटिव मिले है। कोरोना उपचार पश्‍चात आज 142 तथा अभी तक 8436मरीज ठीक हुए है। जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव वर्तमान में 105 तथा अभी तक कुल 863 केस है।

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी ने जिले के पात्र नागरिको से अपील की है कि अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर कोविड-19 टीके के दोनों डोज अवश्‍य प्राप्‍त करें एवं कोरोना महामारी के नियंत्रण में सहयोग करें। साथ ही टीकाकरण पश्‍चात भी कोविड-19 अनुकूल व्‍यवहार का पालन करें। तथा संक्रमण से पूर्ण सुरक्षा के लिए हमेशा सही तरीके से मास्‍क पहने, साबुन/पानी या सेनेटाईजर से अच्‍छे से हाथ साफ करें, 2 गज (6 फीट) की शारीरिक दूरी का पालन करें।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *