सिवनी

गर्भवती महिला को लेकर केवलारी से सिवनी निकला जननी वाहन पलटा, चार घायल, लड़की का हुआ जन्म

सिवनी। विकासखंड केवलारी अंतर्गत थाना उगली के गांव सिंदरसी निवासी प्रतिभा हरिनखेड़े पति सुभाष हरिनखेडे 21 साल को शनिवार को सुबह 4:00 बजे प्रसव पीड़ा होने पर केवलारी अस्पताल से जननी वाहन में जिला चिकित्सालय सिवनी ले जाते समय जननी वाहन भोमा के आगे नहर के पास पलट गया।

जननी वाहन के पलटने से गर्भवती महिला प्रतिभा हरिनखेडे व उनके परिजन घायल हो गए। वही जननी वाहन चालक के पैर में भी चोट आई है। वाहन एमपी 34 बीए 0628 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

घायल का उपचार करते डॉ सिरोठिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह गांव सिंदरसी निवासी प्रतिभा हरिनखेडे 21 को प्रसव पीड़ा हुई। डिलीवरी कराने के लिए परिजन केवलारी से एंबुलेंस जननी वाहन से जिला चिकित्सालय सिवनी ले गए। जननी वाहन में 4 लोग सवार थे। वाहन सुबह लगभग 4:30 बजे जब भोमा के आगे नहर के पास पहुंचा तभी एंबुलेंस चालक गोलू को सड़क पर गाय दिखी। गाय से होने वाली टक्कर से बचाने के लिए एंबुलेंस चालक ने गाड़ी को एक तरफ मोड़ा तभी वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे एंबुलेंस वाहन पलट गई। वाहन में सवार गर्भवती महिला प्रतिभा हरिनखेड़े पति सुभाष को पैर में चोट आई। वहीं साथ में सवार अन्य कांता पति गणेश हरिनखेडे 45 निवासी सिन्दरसी थाना उगली, कांता की भाभी रामेश्वरी कटरे पति घनश्याम 35 धितर्रा थाना उगली, प्रतिभा का पति सुभाष पिता गणेश 24 को चोट आई है। रामेश्वरी के नाक में चोट लगने से काफी ब्लड निकला वही कांताबाई के कमर में चोट आई है।

प्रतिभा ने जन्मदिन नवजात शिशु – वहीं इस घटना के बाद एंबुलेंस चालक ने तत्काल सूचना स्वास्थ्य अमले को दी। जहां जननी वाहन क्षतिग्रस्त होने और आसपास घायल पड़े लोगों को बड़ी जननी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

सुबह 5:00 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया। वहीं और प्रसूता ने एक नवजात लड़की को जन्म दिया है जो पूरी तरह स्वस्थ है। जननी वाहन चालक गोलू पिता तुलाराम जंघेला निवासी मलारा को भी पैर में चोट आई है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। चालक ने बताया कि वाहन के सामने अचानक गाय आ गई। गाय से होने वाली टक्कर को बचाने के चक्कर में पलट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *