सिवनी। जिले की जीवनदायिनी मां वैनगंगा नदी के पावन घाट ग्राम लखनवाड़ा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मां बैनगंगा सेवा अभियान द्वारा कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए विश्व भारत एवं प्रदेश सहित जिले की सुख समृद्धि व शांति की कामना के साथ मां बैनगंगा को मंत्रोच्चार के साथ 1000 फीट की विशाल चुनरी भेंट की गई।
तत्पश्चचात निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर के प्रकांड पं. सोनू तिवारी के मार्गदर्शन में मां बैनगंगा के पूजन के पश्चात महाआरती का संगीतमय कार्यक्रम भी हुआ जहां सभी भक्तों ने मां से कोरोना का संकट से निकालने की प्रार्थना की।
समिति के द्वारा सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी जिसका उपस्थित महिला पुरूषों और ग्रामवासियों ने भरपूर आनंद लिया।
ज्ञात रहे कि इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सिवनी विधायक, संतोष अग्रवाल, घनश्याम सनोडिया, पूर्व सांसद श्रीमति नीता पटेरिया, प्रेम तिवारी, बसंत बघेल, आशीष बघेल, सुनील बघेल, आयुष दंडवते, अखिलेश खेड़ीकर, सुरेश बघेल, सत्तू बघेल, मनीष बघेल, रवि बघेल, राजेश बघेल, श्याम मिलन पांडे, संकेत विक्की शिवहरे, सतीश दुबे, किशोर यादव, किशन साहू , अहफाज खान, देवेन्द्र बघेल, अखिलेश पांडे, सुनील डहेरिया, अंकित दुबे, बसंत बघेल, राज भगवत पटेल, अनूप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
ज्ञात रहे कि पूर्व में समिति द्वारा मठ मंदिर प्रांगण से लखनवाड़ा तक चुनरी यात्रा निकालने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था लेकिन कोरोना संकट के कारण प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का पालन करते हुए उक्त आयोजन इस वर्ष स्थगित कर दिया गया था।
महाआरती एवं चुनरी भेंट कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर की सभी सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक महिला संगठनों का विशेष योगदान रहा जिन्होंने विपरीत मौसम में भी आयोजन स्थल पहुंचकर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उसे सफल बनाया।
कोरोना गाइड लाइन का कार्यक्रम में पूर्णत: पालन करवाने का प्रयास भी किया गया जहां संतोष अग्रवाल द्वारा सभी उपस्थित भक्तजनों को नि:शुल्क मास्क का वितरण किया गया वहीं आयोजन स्थल पर सैनिटाइजर की व्यवस्था भी रखी गई थी। आयोजन में संगीतमयी प्रस्तुति बालरूप हनुमान मंदिर के सदस्यों द्वारा की गई।
कार्यक्रम के दौरान लखनवाड़ा के वरिष्ठ नागरिक सुरेश बघेल द्वारा पूर्व में विधायक सिवनी द्वारा लखनवाड़ा घाट के उद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए किए गए सहयोग हेतु उनका आभार व्यक्त करते हुए शाल श्रीफल से सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग करने वाले समाजसेवी कपिल पांडे द्वारा लखनवाड़ा थाना प्रभारी नवीन जैन को समिति की ओर से सम्मानित करते हुए कहा गया कि उनके द्वारा घाट के सौंदर्यीकरण के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं।




— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

