Breaking
2 Mar 2026, Mon

जेवनारा के कक्षा नवमी के छात्र अभिषेक कोसरे ने बुधवार को भोपाल में दृश्य कला का किया प्रदर्शन

सिवनी। शासकीय हाईस्कूल जेवनारा का छात्र कला उत्सव में राष्ट्रीय स्तर के लिये चयनित हुआ। बुधवार को भोपाल में सिवनी जिले के होनहार छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

  1. राज्य – मध्यप्रदेश
  2. नाम-अभिषेक कोसरे, पिता – भारत लाल कोसरे
  3. कक्षा-नवमी
  4. लिङ्ग – पुरूष
  5. स्कूल-श्री रामसिंह सीता देवी शासकीय हाई स्कूल जेवनारा, सिवनी, मध्यप्रदेश,480667
  6. कला – स्थानीय खिलौने ( दृष्य कला)

मध्यप्रदेश ग्रामीण क्षेत्रों मे स्थानीय खिलौने-मिट्टी, बांस, लकड़ी, कार्ड-बोर्ड,कपड़े आदि से बनाये जाते हैं।आदिकाल से ही हमारे देश में खिलौनों का प्रचलन है।छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए खिलौने आवश्यक होते हैं, जिनसे ये बच्चे खेल-खेल में बहुत जानकारी हासिल कर लेते हैं-
जैसे-संस्कृति की जानकारी, स्थानीय परिवेश में रहने वाले प्राणियों की जानकारी एवं खिलौने निर्माण आदि।
खिलौने निर्माण कोरोना काल में जब सब कुछ बन्द था तब इस विद्यार्थी द्वारा सबसे पहले दुर्गा जी की प्रतिमा, गणेश जी की प्रतिमा, ट्रेक्टर, डीजे, हल, ट्रॉली ये सभी खिलौने मिट्टी से बनाये गये। कार्ड-बोर्ड एवं ड्रिप सेट, निडिल तथा सीरिंज से जे सी बी बनाया। विद्यालय स्तर पर कला उत्सव प्रतियोगिता में इस विद्यार्थी द्वारा लकड़ी से बैलगाड़ी, मिट्टी से बैल बनाकर प्रदर्शन किया गया।श्री रामसिंह सीता देवी शासकीय हाई स्कूल जेवनारा, सिवनी मध्यप्रदेश के कक्षा नवमी के छात्र अभिषेक कोसरे, रामसिंह तुरकर उ.मा. शिक्षक के निर्देशन में प्रस्तुत कर रहे हैं। मिट्टी से बैल एवं लकड़ी से गाड़ी का निर्माण किया।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *