test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

उत्कृष्ट स्कूल में आग और धुआं देखकर विद्यार्थी रह गए हतप्रभ!

सिवनी। उत्कृष्ट स्कूल सिवनी में शनिवार को आपदा प्रबंधन पर छात्र-छात्राओ को आगजनी से बचाव के तरीके बताए गए।

प्रधानमंत्री के आपदा न्यूनीकरण कार्यक्रम हेतु स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एनडीएमए द्वारा कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में एक भव्य कार्यक्रम मुख्य अतिथि नगर निरीक्षक एम. डी. नागोतीया विशिष्ट अतिथि समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप, शंकर माखिजा एवं अग्निशामक विभाग के .के रजक एवं विद्यालय के प्राचार्य आर.पी बोरकर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें अग्नि आपदा एवं कारण व निदान तथा बाढ़ एवं जल आपदा कारण व निदान विषय पर नगर निरीक्षक ने भारत माता की जय नारों के साथ विद्यार्थियों को अग्नि आपदा एवं बाढ़ से बचाव एवं स्वयं की सुरक्षा के गुर सिखाए उन्होंने स्वयं विद्यालय के छात्रा विद्यार्थी स्वयं के स्टाफ एवं विद्यालय के प्रचार को अपने अभिनय कौशल से स्वयं की रक्षा कैसे की जा सकती हैं और विषम परिस्थितियों में स्वयं किस प्रकार अपने विवेक एवं अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर जीत हासिल करने का गुर सिखाया आपने विद्यालय के विद्यार्थी छात्राओं की समस्याओं को सुना एवं विषम परिस्थितियों से निपटारा किस प्रकार से किया जाए सिखाया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप ने कहा कि शिक्षा अध्यनरत समय से ही समाज और राष्ट्र नव निर्माण और समाजिक कार्यो कि प्रेरणा होती है। जिसका एन.सी.सी., एन. एस. एस. और स्काउट के सशक्त मध्यम होता है। छात्र और छात्राओ के लिए आज हम जो युवा अपने दलसाग़र तालाब के सौंदर्यकरण और हनुमान घाट जीर्णोद्धार व सौंदर्यकरण का प्रयास कर रहे जो अछूता नही है। हमारी सकारात्मक सोच से जिला प्रशासन एवं जिला प्रशासन के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी नगर सौंदर्यकरण और स्वच्छता अभियान मे भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी देवेंद्र ठाकुर कार्यक्रम के प्रमुख ऑब्जर्वर विद्यालय के शिक्षक पी.पी.पांडे एवं जी.पी.दुबे रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ में प्रमुख एस.सी.सिंह, प्रभात मिश्रा, मोहन विश्वकर्मा, अनिल ठाकुर, सुशील कुमार श्रीवास, शरद मिश्रा एवं महिला स्टाफ सहित समस्त दमकल विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *