test
Breaking
30 Jun 2026, Tue

बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच रहे रूठे पति-पत्नी, परिवार परामर्श केंद्र में दी समझाइए, हुआ समझौता

सिवनी। परिवार में आपसी सांमजस्य न बैठ पाने के कारण अक्सर परिवारों में टूट होने लगती है। ऐसे में थाने कचहरी का दौर शुरू हो जाता है। आखिर में हाथ आता है तो सिर्फ पछतावा। किसी वाद-विवाद की दशा में परिवार न टूटे इसके लिए परिवार परामर्श केंद्र की स्थापना की गई है। गुरुवार को सिवनी में परिवार परामर्श केंद्र में तीन मामले सुनवाई के लिए रखे गए जिसमें परिवारों को टूटने से बचाने के लिए समझाइश दी गई। समझाइश कारगर रही और परिवार फिर से एकसाथ रहने को राजी हो गए।

परिवार परामर्श केंद्र में रखे गए एक मामले में पत्नी की ससुराल वालों के बीच नोंकझोंक होती रहती थी। इसके बाद लखनादौन की रहने वाली पत्नी वापस घर आ गई। मामला पुलिस के पास आया। पुलिस ने उमरानाला के रहने वाले पति व पत्नी को बुलवाया। परामर्श दिया गया कि सास अलग रहे और पति-पत्नी अलग। सास मामले में हस्तक्षेप न करें, इसके बाद दंपति एक साथ रहने को राजी हो गए। दूसरा मामला लखनवाड़ा क्षेत्र का है। जहां के रहने वाले पति-पत्नी के बीच कोई मनमुटाव नहीं था लेकिन सास-बहू की आपस में नहीं पटती थी। परामर्श केंद्र में सलाह देने के बाद पति ने कहा वह अपनी मां को समझा देगा। इसी तरह एक अन्य मामले में सुलह हुई।

परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी राधा विश्वकर्मा ने बताया कि कोरोना काल के चलते बीच में लंबे समय तक परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई नहीं हो पाई थी।

इस कार्यवाही में एएसआई राधा विश्वकर्मा, काउंसलरों में छिददी श्रीवास, मीरा नामदेव मौजूद थीं।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *