test
Breaking
22 Mar 2026, Sun

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घंसौर की बैठक संपन्न

सिवनी/घंसौर। 15 दिसंबर दिन बुधवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल आगामी 15 सितंबर को जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन हेतु सिवनी आगमन हो रहा है रहे हैं।

इसी कड़ी में 12 दिसंबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय घंसौर में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया था। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना के निर्देशानुसार प्रभारी की नियुक्ति की गई थी जिसमें ब्लॉक घंसौर के प्रभारी यतेंद्र हीरा चौकसे धूमा एवं दिनेश ठाकुर लखनादौन प्रभारी नियुक्त किया गया था।
जिसमें इस बैठक में ब्लॉक घंसौर प्रभारी यतेंद्र हीरा चौकसे ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार 15 दिसंबर को प्रातः 10:30 में हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम कंडीपार हैलीपैड से बायपास होते हुये जिला कांग्रेस कार्यलाय पंहुचकर सर्वप्रथम पूज्य महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगें। इसके बाद जिला कार्यालय कमेटी इंदिरा भवन सिवनी के भवन के प्रवेश द्वार पर शिलान्यास पूजन, कर प्रेवश द्वारा का फीता काटकर भवन का लोकार्पण करेंगे ।

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश ट्रांस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ प्रथम तल पर स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी स्वर्गीय श्री विमला वर्मा, स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला सिंह एवं दादा ठाकुर हरवंश सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर वरिष्ठ कांग्रेस जन, एवं ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम सेक्टर अध्यक्षों बाल कांग्रेस के अध्यक्षे सें भेंट कर चर्चा करेंगे। इसके बाद तृतीय तल पर पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन कों सम्बोधित करेंगे ।

बैठक के उपरांत पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित आलोक कुमार बाजेपाई जी की पुण्यतिथि पर समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के द्वारा उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में यह रहे उपस्थित – घंसौर प्रभारी यतेन्द्र हीरा चौकसे, दिनेश ठाकुर लखनादौन सह प्रभारी फागूलाल आर्मो पूर्व सरपंच धूमा, घंसौर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य सिवनी श्रीमती चित्रलेखा नेताम राजेंद्र पटेल वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद कुमार जैन वरिष्ठ कांग्रेसी पंडित अशोक मिश्रा कार्यवाहक अध्यक्ष किशनलाल करयाम, सुधीर सिंह सिसोदिया जिला संगठन मंत्री अकलेश जैन बंटी लखनादौन विधानसभा प्रवक्ता पंडित राजेश दुबे घंसौर प्रवक्ता बलधीर सिंह सारंग, आदिवासी नेता वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व जनपद अध्यक्ष धरम सिंह उईके पूर्व सरपंच छीतापार कोमल नेताम, ओ,पी श्रीवास्तव महेश जैन ,सुदेश अग्रवाल राजेंद्र नामदेव शेख निजाम मंसूरी काशीराम सोनी वरिष्ठ अधिवक्ता रत्नेश गिरी गोस्वामी दिनेश गिरी गोस्वामी रामकुमार यादव , मंडलम अध्यक्ष पंडित आशीष मिश्रा सेवादल अध्यक्ष संदीप दुबे युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पंडित संकल्प दीक्षित, एनएसयूआई ब्लाक अध्यक्ष शुभम सोनी मंगल यादव जगदीश मरावी पंडित धनंजय मिश्रा पंडित अक्षत बाजपेई उमेश नेताम उत्तम ग्रीयाम, आशीष जैन विक्की राज कपूर नामदेव आदि की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *