test
Breaking
30 Jun 2026, Tue

कई दुकानों से मेथीदाना, काबुली चना एवं आचार का गुणवत्ता जाँच हेतु लिया गया नमूना

सिवनी। कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशानुसार खाद्य एवं सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जाँच सतत की जा रही है।

इसी क्रम में विगत दिवस घंसौर विकासखण्ड के ग्राम केदारपुर दुबे ट्रेडर्स से मेथीदाना, बलराम किराना से काबुली चना, ग्राम टुरिया स्थित मोगली पैराडाइज रिसॉर्ट  से आम के आचार का नमूना गुणवत्ता जाँच के लिए लिया गया।

बलराम किराना स्टोर को खाद्य सामग्रियों को ठीक ढंग से नही रखने के कारण धारा 32 के अंर्तगत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *