test
Breaking
19 Jun 2026, Fri

गरीब 90 वर्षीय वृद्धा के घर चोरों ने बोला धावा

सिवनी। विवेकानंद वार्ड की गरीब असहाय बेबस 90 वर्षीय वृद्धा शिवरी बाई जो की मांग कर अपना एवं अपने मानसिक रूप से विक्षिप्त 40 वर्षीय बेटे का पालन पोषण करती है चोरों ने उसे भी नहीं बख्शा और उसके घर से करीब 7000 रुपये एवं तीन मुर्गी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर विवेकानंद वार्ड के युवकों ने आपस में चंदा कर बूढ़ी बेबस महिला को आर्थिक सहायता दिया वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टी आई एम.डी नागोतिया ने तुरंत बेबस महिला को खाद्यान्न सहित अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जिसकी लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। वार्ड के नागरिकों का कहना है कि उक्त महिला के घर चोरी वार्ड में आवारा घूम रहे कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई है। जिसकी जांच के बाद गिरफ्तारी होना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *