test
Breaking
1 Jul 2026, Wed

सड़क दुर्घटना में महिला हेड कांस्टेबल घायल, बहन की मौत

सिवनी। लूघरवाड़ा में अपने मामा के घर रह रही महिला हेड कांस्टेबल का लखनादौन जाते वक्त बुधवार को छपारा बाईपास के पास स्कूटी अनियंत्रित हो जाने पर स्कूटी सवार पुलिस हेड कांस्टेबल और उसकी बड़ी बहन सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में हेड कांस्टेबल जहाँ घायल हो गई वहीं उनकी बड़ी बहन की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी के लूघरवाड़ा निवासी प्रिया बघेल नरसिंहपुर के स्टेशनगंज थाने में प्रधान आरक्षक हैं। वह बुधवार को अपनी स्कूटी से बड़ी बहन खुशबू के साथ लखनादौन की ओर जा रही थी तभी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर गिर गई। जिसमें खुशबू को अधिक चोट आने पर घायल अवस्था में एंबुलेंस से सिवनी रेफर किया गया। जहां बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

इस मामले में यह भी जानकारी मिली कि घटना के बाद दोनों बहने काफी देर तक सड़क पर पड़ी रही। वहां से गुजर रहे लोगों ने उनकी मदद की घटना की। सूचना पर एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि दोनों बहने लूघरवाड़ा में अपने मामा के यहां रह रही थी।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *