Breaking
13 Feb 2026, Fri

हृदय विदारक दुर्घटना : डंपर ने बाइक से जा रहे 26 वर्षीय महिला शिरीन खान को रौंदा मौत, पति फादिल खान गंभीर

सिवनी। सिवनी से बरघाट होते हुए वारासिवनी की ओर एक बाइक में सवार मुस्लिम युवा दंपत्ति को पीछे से तेज रफ्तार से जा रहे डंपर चालक ने रौंद दिया। जिससे बाइक में सवार 26 वर्षीय शिरीन खान की मौके पर मौत हो गई, वहीं उनके पति 28 वर्षीय फ़ादिल खान को गंभीर रुप से चोटें आई हैं। जिनका उपचार नागपुर में चल रहा है। वही सड़क दुर्घटना में मृत पत्नी शिरीन खान का बरघाट में पोस्टमार्टम कर मायका वारासिवनी के परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतिका पॉलिटेक्निक कॉलेज सिवनी में कंप्यूटर विषय से गेस्ट टीचर थी।

घायल फादिल खान

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे बाइक क्रमांक एमपी 22 एमई 1452 से फ़ादिल खान पिता जाहिर खान (28) अपनी पत्नी शिरीन खान (26) निवासी हड्डी गोदाम सिवनी के साथ वारासिवनी की ओर निकले। जब उनकी बाइक बरघाट से लगभग 18 किलोमीटर दूर बालाघाट रोड स्थित बैहरई के पास पहला मोड खोलडोंडा नाला से गुजरी तभी तेज रफ्तार से पीछे की ओर से आ रहे डंपर एमपी 22 एच 1320 के चालक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में पत्नी शिरीन खान के सिर के ऊपर से डंपर का चाक गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल फादिल खान को बरघाट में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नागपुर भेज दिया गया।

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि बैहरई के एक कोटवार शिवाजी मेश्राम ने सड़क दुर्घटना के बाद घायलों की मदद की और स्वयं की गाड़ी से घायल को तत्काल बरघाट उपचार के लिए लेकर पहुंचे। डंपर चालक ने दुर्घटना के बाद अपने डंपर को रिवर्स गियर में लेकर वाहन को पीछे कर वाहन छोड़ जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस ने लापरवाह डंपर चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

सिवनी नगर के दुर्गा चौक में इरफान भाई की दुकान के नीचे फादिल खान की जनरल स्टोर की दुकान है। शनिवार को वे वारासिवनी बालाघाट के लिए बाइक से निकले थे, तभी यह दुर्घटना घटी। फ़ादिल खान के पिता जाहिर खान वन विभाग मैं पदस्थ थे।

डंपर

सड़क दुर्घटना को लेकर लोगों में डंपर चालक के खिलाफ खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने बताया कि डंपर सड़क के बीचो बीच तेज रफ्तार से वह कहीं लहराते हुए चालक डंपर को लेकर गुजरते हैं। अधिक फेरे के चक्कर में डंपर की रफ्तार काफी ज्यादा होती है और वह सड़क पर कोई अन्य बड़े वाहन व बाइक के होने पर अपने वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाते और अक्सर डंपर से होने वाले हादसे बढ़ रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि लापरवाही पूर्वक डंपर चालकों पर सख्त कार्यवाही की जाए।

घायल फादिल खान

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *