test
Breaking
16 May 2026, Sat

27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

सिवनी। लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव जैतपुरकला निवासी 27 वर्षीय रमान सिंह बघेल ने पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रमान सिंह उर्फ पिंकू बघेल पिता स्वर्गीय छोटेलाल बघेल निवासी जैतपुरकला शुक्रवार की शाम को अपने घर से कहीं चला गया था। रात में जब परिजन ने देखा कि रमान सिंह घर नहीं लौटा है तो वह चिंतित हुए। वहीं शनिवार को सुबह जब गांव के लोग कृषि कार्य करने खेत पहुंचे तो रमान सिंह अपने स्वयं के खेत में लगे पेड़ पर रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर झूलता पाया।

ग्रामवासियों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस थाने में दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, वही परिजनों ने बताया कि रमान नशे का आदी हो गया था। मृतक के बड़े भाई भोपाल में जिला पुलिस में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *