test
Breaking
7 Jul 2026, Tue

बम्होडी सिवनी में अनियंत्रित पिकअप घर मे घुसा, घर मे सो रहे युवक,,,

सिवनी। शहर सीमा से लगे गांव बम्होडी में बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि लगभग 3:00 बजे एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसा। जहां घर में सो रहे 18 वर्षीय युवक को चोट आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत गांव बम्होडी में मध्य रात्रि 3:00 बजे सिवनी से छिंदवाड़ा की ओर जा रही है पिकअप वाहन एमपी 22 जी 3834 के चालक से वाहन अनियंत्रित हो गया और वाहन सड़क किनारे उतरता हुआ वहां बने मकान में जा घुसा। जिससे मकान भी काफी क्षतिग्रस्त हुआ है। वही घर में सो रहे राम यादव पिता मंसाराम यादव (18) के हाथ पैर में चोट आई है। पुलिस ने मामला क्षेत्रवासियों ने इस घटना की तत्काल 100 डायल को सूचना दी। जहां 100 डायल मौके पर पहुंची पुलिस ने को मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *