test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

सड़क दुर्घटना में डॉक्टर रज्जू सनोडिया की मौत

सिवनी। विकासखंड केवलारी के ग्राम पंचायत पांजरा में कुछ समय तक डॉक्टरी करने वाले व छिंदवाड़ा रोड स्थित गांव पीपरडाही निवासी डॉ रज्जू सनोडिया पिता स्वर्गीय खुमान सिंह सनोडिया (39) का शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर रज्जू सनोडिया शुक्रवार को सुबह पीपरडाही अपने निवास से दूध लेने बाइक से गए थे। समीप के एक पूजा ढाबा से दूध लेकर जब वे वापस घर लौट रहे थे तभी छिंदवाड़ा से सिवनी दिशा की ओर तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जहां डॉक्टर रज्जू गंभीर रूप से घायल हो गए। जांच उपरांत डॉक्टरों ने रज्जू को मृत घोषित कर दिया। वही ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *