Breaking
12 Nov 2025, Wed

अरी : उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी एक माह से नही मिली मजदूरों को मजदूरी

सिवनी। बरघाट तहसील अंतर्गत गांव मेहराबोडी थाना अरी निवासी सुनील उईके पिता दुर्गा प्रसाद उइके व कामता प्रसाद बघेल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला श्रम अधिकारी को लिखित शिकायत करते हुए मजदूरी कार्य किए जाने के बाद अभी तक मजदूरों को उन्हें मजदूरी नहीं दिए जाने की बात बताते हुए पीड़ित ने शीघ्र ही मजदूरी दिए जाने की मांग उच्च अधिकारी से करते हुए आवेदन सौंपा है।

पीड़ित मजदूरों ने बताया कि वह राज मिस्त्री का कार्य करते हैं और उनके साथ लगभग 10 मजदूरों की टीम है। जिसमें मिस्त्री व मजदूर शामिल हैं। पीड़ित मजदूरों ने बताया कि ग्राम पंचायत आमागढ़ सरपंच सुनील उइके व ग्राम पंचायत आमागढ़ के सचिव रामस्वरूप अडकने के अधीन मजदूर एवं मिस्त्री उपलब्ध करवाते हैं। पीड़ित राजमिस्त्री सुनील व कामता ने बताया कि उनकी टीम द्वारा वर्ष 2018 से 2020 तक पंचायत में विभिन्न निर्माण कार्य किए थे। जिसमें कुल मजदूरी की राशि 2 लाख 50 हजार रुपये हुई थी। जिसमें उससे एवं उनकी टीम को 90 हजार रुपए का भुगतान किया गया था। जिसमें से 1 लाख 10 हजार रुपए का भुगतान बाकी है।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत आमगांव के कार्य की मजदूरी संपूर्ण टीम की 3 लाख 50 हजार रुपए हुई थी जिसमें से 2 लाख रुपए का भुगतान हो चुका है तथा डेढ़ लाख रुपए का भुगतान बाकी है। वहीं उन्होंने बताया कि ग्राम आमगांव में काम करने वाले मजदूरी की सूची में सुनील उइके मिस्त्री, कामताप्रसाद बघेल मिस्त्री, लक्ष्मण भलावी मिस्त्री, पवन मानेश्वर मिस्त्री, दिनेश कुली/मजदूर, शीला बाई मजदूर, सुशीला बाई मजदूर, रविन्द्र भलावी कुली/मजदूर। उपरोक्त सभी मजदूरो की लगभग 160 से 180 मानव कार्य दिवस की मजदूरी बाकी है।

पीड़ित राज मिस्त्री ने आगे बताया कि ग्राम पंचायत आमागढ़ में पंचायत भवन के निर्माण में कार्य करने वाले मजदूरों की सूची भी इस प्रकार है। सुनील उइके मिस्त्री, बस्ती राम भलावी मिस्त्री, चंदूलाल भलावी मिस्त्री, जमना चक्रवती मजदूर/कुली, संजू भलावी मिस्त्री, ब्रज मानेश्वर कुली, सविता बाई मजदूर, सिया बाई मजदूर, राजकुमार उइके मजदूर। उपरोक्त मजदूरो एवं मिस्त्रीयों द्वारा ग्राम पंचायत आमागढ़ में पंचायत भवन निर्माण कार्य किया था जिसकी 170 से 190 मानव कार्य दिवस की मजदूरी की गई थी। जिसकी मजदूरी भी प्राप्त नहीं हुई है। वही पीड़ित राजमिस्त्री ने बताया कि मजदूरी की राशि नहीं मिलने पर इस मामले की लिखित शिकायत थाना प्रभारी अरी, सीईओ जिला पंचायत सिवनी, पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर से भी शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी अभी तक मजदूरों को उनकी मजदूरी की राशि प्राप्त नही हुई है। पीड़ित राजमिस्त्री ने मंगलवार को पुनः जिला श्रम अधिकारी के नाम लिखित शिकायत करते हुए शीघ्र ही सभी मजदूरों को उनकी मजदूरी की शेष राशि प्रदाय किए जाने की मांग की है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *