test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

केव्हीके में वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम किसान योजना कार्यक्रम संपन्न

सिवनी। श्रद्धेय अटलजी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा पीएम किसान के तहत 9 करोड किसान परिवारों के बैंक खातों में 18 हजार करोड रुपये की सम्मान राशि का हस्तांतरण तथा वीडियों कांफ्रेंसिंग द्वारा किसान भाई-बहनों से बातचीत के कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी के दर्पण सभागार में आयोजित किया गया।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत दिसम्बर 2018 में पात्र किसान परिवारों को 2000 रूपये की तीन समान किस्तों में सालाना 6000 रूपये की सम्मान राशि का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनके सिंह द्वारा रबी फसल प्रबंधन पर तकनीकी जानकारी उपस्थित कृषकों को दी। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी के अधिकारी कर्मचारी के साथ ही जिले के कृषकों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *