Breaking
13 Nov 2025, Thu

उत्कृष्ट विद्यालय केवलारी में हुआ त्रैवार्षिक निर्वाचन

सिवनी। उत्कृष्ट विद्यालय केवलारी में रविवार को मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के केवलारी विकासखंड एवं तहसील ईकाई का त्रैवार्षिक निर्वाचन, जिला ईकाई अध्यक्ष अनील कुमार शर्मा, विकास खंड शिक्षा अधिकारी एल आर बलिया, निर्वाचन अधिकारी के एल पटले सिवनी, पर्वेक्षक संरक्षक गोविन्द प्रसाद तिवारी, निवर्तमान अध्यक्ष एल डी हनवत, वरिष्ठ शिक्षक हरि कुमार तिवारी, अवधिया, सुनील कुमार बिसेन, दिनेश कुमार बिसेन एवं अनेक साथीयों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

एल डी हनवत सहायक शिक्षक उगली ने बताया कि विकास खंड अध्यक्ष के लिए अशोक ठाकरे प्रा. शि. माधोटोला रुमाल, सचिव हेतु प्रयागसिंह उइके, कोषाध्यक्ष के लिए महेंद्र सिंह ठाकरे का मनोनयन किया गया।

इसी प्रकार तहसील ईकाई के लिए अध्यक्ष पद हेतु सुरेश कुमार पटले, सचिव हेतु अनिल कुमार साहू, कोषाध्यक्ष हेतु श्रीमती भागवत परते का मनोनयन किया गया। ईकाई द्वय में उपाध्यक्ष, सह सचिव, एवं कार्यकारिणी सदस्य सहित समिति द्वय का गठन किया गया।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *