test
Breaking
15 Jun 2026, Mon

शतरंज प्रतियोगिता में जाने किसने मारी बाजी

सिवनी। जिला शतरंज संघ एवं जिला मस्टर एथलेटिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन श्रीबालाजी गुरुकुल स्कूल नागपुर रोड खैरी सिवनी हुआ।

जिसमे जिला शतरंज संघ अध्यक्ष नरेंद्र कौशल, उपाध्यक्ष डा. आर. पी. बोरकर, सचिव श्रवण साहू, जिला कोषाध्यक्ष रजीक अकील, मास्टर एथेलेटिक्स अध्यक्ष जनक तिवारी, सचिव देवेंद्र ठाकुर, जिला एथेलेटिक्स अध्यक्ष डा सुनील अग्रवाल, सचिव संजय शर्मा, कुमारी सीमा डेहेरिया प्रशिक्षक, सिद्दार्थ भार्गव, संतोष, शामिल हुए इस आयोजन मे तीन ग्रुप बनाए गए।

ग्रुप 1 जिसमे 15वर्ष से कम पर शौर्य गौर, कुमारी रुद्रा मिश्रा, द्विज राहांगडाले
ग्रुप 2 में 15से 35वर्ष में नेवेध्य खेमूका, अमेय निगुडकर,
विशाल बघेल ग्रुप 3 मे 35 वर्ष ऊपर में डा. आर. पी. बोरकर, साबिर खान, एवम सतीश गौर रहे। इस अवसर कार्यक्रम क शुभारंभ डा वंदना तिवारी एवं डा सुनील अग्रवाल और नरेंद्र कौशल द्वारा सरस्वती वंदना द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मान समाजिक कार्यकर्ता एवं संयोजक प्राचीन श्रीहनुमान घाट जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण समिति के लक्ष्मी कश्यप, रजीक अकील, जनक तिवारी, देवेंद्र ठाकुर, श्रवण साहू, सिद्दार्थ भार्गव, संजय शर्मा, मोनू मिश्रा, संतोष साहू द्वारा वितरित किया गया

मंच संचालन जिला शतरंज संघ के सचिव श्रवण साहू एवं मास्टर एथलेटिक्स संघ के देवेंद्र ठाकुर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *