सिवनी। जिला मुख्यालय में बुधवार को भाजपा के दो पदाधिकारियों में हुए झगड़े-मारपीट के बाद एक पदाधिकारी पर हमला कर दिया गया। गणेश चौक के पास अज्ञात नकाबपोश ने भाजपा के जिला महामंत्री और वकील विनोद सोनी पर बेसबॉल का डंडा मार दिया। उन्हें नागपुर रेफर किया गया है। घटना से अधिवक्ता संघ में भी आक्रोश है। घटना से एक दिन पहले भाजपा पदाधिकारियों में झगड़ा हुआ था। मारपीट के बाद दोनों पक्ष कोतवाली भी गए थे। आज अधिवक्ता कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन भी सौंपेंगे।
मंगलवार शाम शुक्रवारी चौक पर मेडिकल शॉप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र उर्फ गुड्डू ठाकुर दवा खरीद रहे थे। वहां भाजपा जिला मंत्री व वकील विनोद सोनी से गुड्डू भी आ गए। रंजिश को लेकर दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हाे गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग जमा हो गए। कोतवाली पहुंच गए। यहां भी दोनों पक्ष में झूमाझटकी हो गई। दोनों के समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।
इसके बाद बुधवार शाम गणेश चौक क्षेत्र में बाइक से जा रहे विनोद सोनी पर अज्ञात नकाबपोश ने बेसबाॅल का डंडा सिर पर मार दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल सोनी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां नागपुर रैफर कर दिया गया है।
हमलावर कौन थे इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। कोतवाली टीआई महादेव नागोतिया ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। हमले के बाद वकील इकट्ठा हो गए। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी कोतवाली थाना भी पहुंच गए थे। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि पार्टी इस मामले में दोनों पर कार्रवाई करेगी।
— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

