test
Breaking
19 Apr 2026, Sun

महिला कृषकों को कृषि वैज्ञानिकों ने वितरित किए सब्जियों के बीज

सिवनी। कृषि विज्ञान केन्द्र सिवनी द्वारा अंगीकृत न्यूट्री स्मार्ट विलेज सेटेवानी ब्लॉक कुरई में पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु महिला कृषको को पोषण सुरक्षा कीट अंतर्गत सब्जियों के बीज और टमाटर, बैंगन,मिर्च और गोभी के पौधों का वितरण किया गया।

जिसको घर के पीछे किचन गार्डन तैयार करके कृषक महिलाये को स्वास्थ्य और पोषणयुक्त सब्जियां प्राप्त हो सके। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनके सिंह द्वारा सब्जियों किचन गार्डन लगाने की जानकारी के साथ ही जैविक सब्जी उत्पादन तकनीक पर प्रशिक्षण दिया जिसमें मुख्य रूप से वेस्ट डिकॉम्पोज़र का उपयोग, रस चूसक कीटो के नियंत्रण के लिए जैविक कीट नाशक वर्टिसिलिययम लेकेनि और नीम तेल के उपयोग के बारे में बताया।

साथ ही कुछ खेतो में खड़ी सब्ज़ी की फसल में दीमक का प्रकोप देखा गया जिसके नियंत्रण के लिए मेटारेजीम अनोसफली के उपयोग से दीमक नियंत्रण की विधि बताई गई। कार्यक्रम में पोषण विशेषज्ञ गजेंद्र राणा द्वारा सब्जियों और फलो में उपलब्ध पोषक तत्वो की जानकारी प्रदाय की गई।

कृषि विज्ञान केन्द्र सिवनी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयन्ती के अवसर पर “किसान दिवस” का आयोजन सिवनी जिले के विकासखण्ड कुरई के ग्राम रामपुरी में किया गया।

इस अवसर पर किसान भाइयों एवं बहनो को सब्जियों के बीज, पौध और जैव उर्वरक का वितरण किया गया।

साथ ही इस अवसर पर कृषक संगोश्ठी का आयोजन करके वर्तमान में रबी की प्रमुख फसलो में आने वाली समस्याओं का समाधान कृषि वैज्ञानिक डॉ एन के सिंह और खाद्य विज्ञान विशेषज्ञ जी के राणा द्वारा किया गया। किसान भाईयो ने देश की खुशहाली में अभूतपूर्व योगदान दिया है, उनके अथक परिश्रम का अभिनन्दन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *