Breaking
24 Feb 2026, Tue

डंपर-बाइक की टक्कर में 32 वर्षीय लैब टेक्नीशियन युवक की दर्दनाक मौत

https://youtu.be/6L_ohZxen3k

सिवनी। बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव राहीवाड़ा में सोमवार को सुबह लगभग 9.30 बजे एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने 32 वर्षीय बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल स्वास्थ्य कर्मचारी को उपचार जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बंडोल थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने बताया कि छपारा पीएचसी में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत 32 वर्षीय अनिल पिता रामचंद्र चंद्रवंशी निवासी लिंगपानी सालीवाडा से छपारा ड्यूटी में जा रहा था तभी राहीवाड़ा के समीप 6 चक्का डंपर चालक ने तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए बाइक चालक को टक्कर मार दिया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *