दार्शनिक स्थल के रूप मे जाना जायगा प्राचीन श्री हनुमान घाट : महामंडलेश्वर प्रज्ञानानंद महाराज

सिवनी। शारदा एवं द्वारका पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के परमशिष्य निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर प्रज्ञानानंद गिरी महाराज आज मंगलवार को सुबह 11बजे प्राचीन श्री हनुमान घाट दलसाग़र तालाब सिवनी पहुचे। जहाँ प्राचीन श्री हनुमान घाट जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण समिति के सेवादारों द्बारा ढोल-बाजों के ध्वनि यंत्रो और पुष्प क़ि बारिश से उनकी आगवानी हीरा कुल्हाडे, शुभम राजपूत, भुवनेश्वर कूल्हाडे, दुर्गेश शुक्ला ,गीताराम डहेरिया द्वारा क़ि गई।

इस अवसर पर सामजिक कार्यकर्ता द्बारा महाराज श्री के पूजन अर्चना और उनकी चरण पादुका वंदन किया गया। इसके उपरांत प्रभु महामंडलेश्वर प्रज्ञा नानंद महाराजश्री द्बारा प्राचीन श्री हनुमान घाट परिसर मे पौधारोपण किया गया। साथ ही सेल्फी पॉइंट स्थित मध्यप्रदेश क़ि पहली एवं देश क़ि तीसरी विशालकाय ज्ञान-योग-शक्ति के प्रतीक हनुमान गदा का अवलोकन किया और उसके नीचे बने बने ग्रंथ भवन क अवलोकन किया। जिसकी जानकरी महाराजश्री को हीरा कूल्हाडे द्वारा अवगत कराया गया। इस परिपेक्ष पर उन्होने सभी को अपना शुभकामनाए-आशीर्वाद दिया।

संजय शर्मा अध्यक्ष प्राचीन श्री हनुमान घाट जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण समिति ने बताया कि महामंडलेश्वर प्रज्ञानानंद गिरी महाराज ऩे कन्या संस्कृति कश्यप और सृष्टि कश्यप को स्नेह दुलार करते हुए प्रसाद स्वरूप मिष्ठान दिया। और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। उन्होने उक्त स्थल पर आए सभी अनुयायी को शुभ संदेश आशीवाद देते हुए कहा क़ि सनातन हिन्दू धर्म संस्कृति सदेव जीव जगत और प्रकृति के संरक्षण मे सदेव उदारवादी रही है हमे अपने समीप जल तत्व जैसे सरोवर, कुआ बावली और परिवेश को स्वच्छ रखना चाहिए उन्होने कहा क़ि ग्रंथ भवन मे जब वाचनालय का प्रारंभ होंगा। तो ज्ञान गंगा संस्कार क़ि अविरल धारा का प्रवाह होंगा। जो आगंतुक सुबह-शाम इस प्राचीन श्री हनुमान घाट मे आएंगे उन्हे धर्म ग्रंथो के ज्ञान क लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर योग सम्राट आचार्य महेंद्र मिश्र, नगर निरीक्षक सिटी कोतवाली एमड़ी नागोतीया, प्रशांत शुक्ला, अशोक तिवारी, पूनाराम कूल्हाडे, माधवी शर्मा, शुभि शुक्ला, विधि शुक्ला अन्य अनुयायी उपस्थित थे।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *