test
Breaking
22 Apr 2026, Wed

बखारी में विधिक साक्षरता शिविर व पौधरोपण 11 को

सिवनी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार रविवार 11 जुलाई को ग्राम पंचायत बखारी में प्रातः 10ः00 बजे सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये वृक्षारोपण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उक्त शिविर में सीके बारपेटे, अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी द्वारा उपस्थित ग्रामीणवासियों को नालसा, सालसा तथा शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जावेगी।

श्री सीके बारपेटे अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की है कि रविवार 11 जुलाई 2021 को ग्राम पंचायत बखारी में अधिक से अधिक संख्या में विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित होकर नालसा, सालसा तथा शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित हो सके।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *