test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

न्यायिक व्यवस्था 16 जून से पूर्णता प्रारंभ, पूर्ण कार्य दिवस अनुसार सुनवाई प्रारंभ

सिवनी। जिला न्यायालय सिवनी एवं तहसील न्यायालय लखनादौन में दिनांक 16 जून 2021 से पूर्ण कार्य दिवस अनुसार सुनवाई प्रारंभ
रजिस्ट्री ज्ञापन क्रं0-ए/113 जबलपुर दिनांक 15.01.2021 एवं रजिस्ट्री ज्ञापन क्रमांक ए/1149 जबलपुर दिनांक 03.4.2021 तथा माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के अतिरिक्त एसओपी दिनांक 20.04.2021 में दिये गये निर्देष के पालन में कुटुम्ब न्यायालय के साथ-साथ अधीनस्थ न्यायालयों मंे नियमित लिमिटेड फिजिकल फंक्षनिंग प्रारंभ करने हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष को परिस्थिति अनुसार निर्देष जारी किये जाने हेतु निर्देषित किया गया है। नियमित फंक्षनिंग के सभी प्रकार के प्रकरणों की कार्यवाही सोषल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये प्रारंभ रखे जाने का निर्देष दिया गया है। माननीय उच्च न्यायालय ने पूर्व में ज्ञापन क्रमांक ए/3120 जबलपुर दिनांक 11.12.2020 के माध्यम से नियमित लि0 फिजिकल फंक्षनिंग हेतु निम्न प्रकार के प्रकरणों की सुनवाई का आदेष दिया गया था जिसमें सुनवाई उसी प्रकार दिनांक 16.06.2021 से पूर्ण कार्यदिवस अनुसार प्रारंभ होगी।

1. रिमाण्ड, जमानत एवं सुपुर्दनामा प्रकरण
2. अपील, रिवीजन (सिविल एवं आपराधिक दोनों)
3. विचाराधीन बंदियों से संबंधित मामले
4. 05 वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरण (सिविल एवं आपराधिक दोनों)
5. मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण
6. मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण के संबंध में जमा राषि के भुगतान संबंधी मामले।
7. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 से 128 के अंतर्गत मामले।
8. किषोर न्याय बोर्ड संबंधी मामले
9. दत्तक ग्रहण प्रकरण संबंधी मामले
10. ऐसे मामले जिनमें याचिका दायर की गई हो
11. ऐसे प्रकरण जिनमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मान0 उच्च न्यायालय के द्वारा समय सीमा में निराकरण हेतु निर्देष दिये गये हो। (सिविल एवं आपराधिक दोनों)
12. अन्य अतिआवष्यक प्रकृति के सिविल एवं आपराधिक प्रकरण जो न्यायालय द्वारा अतिआवष्यक सुनवाई योग्य हो, चॅूंकि अब न्यायालयों में नियमित सुनवाई होनी है इसीलिये सिवनी जिला अंतर्गत समस्त न्यायालयोें में कोविड-19 के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुये एवं परिस्थितियों पर विचार करते हुये उक्त दिषाओं के साथ-साथ प्रत्येक न्यायालय में अधिकतम 10 प्रकरण (सिविल एवं आपराधिक दोनों मिलाकर) सुनवाई में रखे जायें एवं वीडियो काॅफ्रेसिंग के माध्यम से सुनवाई करने पर प्रकरणों की संख्या अधिक हो सकती है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *