test
Breaking
19 Jun 2026, Fri

2 पटवारियों को मिला कारण बताओं नोटिस, 2 कोटवार निलंबित

सिवनी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले की सीमा में प्रवेश मार्गों में चैकपोस्ट स्थापित कर आने जाने वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग एवं अन्य कार्यवाही के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति गई है। जिसके तहत कोटवार और पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है इस मामले में लापरवाही बरते जाने पर कलेक्टर ने अनाधिकृत रूप से चैकपोस्ट से अनुपस्थित रहे 2 कोटवार निलंबित, 2 पटवारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा विगत दिवस किए गए सीलादेही चेकपोस्ट के औचक निरीक्षण में पदस्थ कोटवार ग्राम लोनिया रामगोपाल एवं ग्राम पलारी के कोटवार मनोज मेश्राम को अनुपस्थित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इसी तरह पटवारी सुश्री शीतल रांहगडाले एवं श्रृध्दा उईके को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। दो दिवस के भीतर जवाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समयावधि में जवाब प्रस्तुत न करने तथा उत्तर संतोषजनक न होने पर निलंबन की कार्यवाही की जाएगी।  

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *