test
Breaking
19 Apr 2026, Sun

ब्लैक फंगस के 2 मरीज छिंदवाड़ा जिले में मिले

सिवनी। सिवनी जिले से लगे छिंदवाड़ा जिले में ब्लैक फंगस के 2 मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि प्रशासन ने मरीजों के उपचार के लिए पूरी तैयारी कर ली है। मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर्स की स्पेशल टीम बनाई जा रही है जो मरीजों का इलाज करेगी। वहीं एक विशेष हॉल भी बनाया जाएगा, जिसमें करीब 15 बेड की व्यवस्था होगी। जहां ब्लैक फंगस के मरीजों को सही उपचार मिल सकेगा।

पड़ोसी जिले छिंदवाड़ा में कोरोना संक्रमितोंं के बाद अब ब्लैक फंगस के मरीज भी सामने आए हैं। छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.गिरीश रामटेके ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने ब्लैक फंगस के दो मरीज मिलने की पुष्टि की है। डीन ने यह भी बताया कि कोरोना के जो मरीज ठीक हो रहे हैं, उनमें ब्लैक फंगस की बीमारी दिखाई दे रही है। यानि कि अब कोरोना मरीजों को और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.गिरीश रामटेके ने जानकारी दी कि कोरोना से ठीक हुए मरीजों में इसके लक्षण ज्यादा देखे जा रहे हैं। डीन ने इसका मुख्य कारण दवाईयों का हैवी डोज बताया है। वहीं जिन लोगों को ज्यादा दिनों तक ऑक्सीजन लगाई गई है, उनमें भी इसके लक्षण दिखाई दे रहे हैं। डीन डॉ. गिरीश रामटेके ने कहा कि ऐसे अन्य कारणों की वजह से ब्लैक फंगस कोरोना से ठीक हुए मरीजों में साफ देखने को मिल रहे हैं। वहीं जिले मेंं ब्लैक फंगस के दो मरीजों के मिलने के बाद अब प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.गिरीश रामटेके

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *