सिवनी

पेयजल सप्लाई में नपा प्रशासन फेल, लॉकडाउन में भटक रहे नागरिक

सिवनी। कोरोनावायरस से बचाव के लिए कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है। ऐसे में लोग घर से नहीं निकल रहे हैं और जो निकल रहे हैं उन पर प्रशासन कार्यवाही भी लगातार कर रहा है। ऐसे में नगर पालिका प्रशासन पेयजल की व्यवस्था में नाकाम साबित हो रहा है। जिसके चलते नागरिकों को पानी की व्यवस्था के लिए घर से बाहर निकलने की मजबूरी बनी हुई है। नगर के कबीर वार्ड के वार्डवासी पिछले 1 सप्ताह से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं रविवार को नगर के अनेक वार्डों में पेयजल की सप्लाई बाधित रही। नलों से पानी नहीं मिलने के कारण नागरिक परेशान हुए।

पानी की जुगत के लिए सार्वजनिक हैंडपंप में लोगों की भीड़ लग रही है। आए दिन हो रही पानी की इस समस्या से नागरिकों में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश नजर आ रहा है। विगत कई दिनों से नगर में जल संकट व्याप्त है। नगर पालिका प्रशासन जल समस्या को दूर करने में असमर्थ लग रहा है। सिवनी नगर में जल समस्या को दूर करने को लेकर जिला कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा नगर पालिका के सामने शांति पूर्वक धरना देकर कलेक्टर को तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि विगत कई दिनों से इस भीषण गर्मी एवं लॉकडाउन के समय नगर के विभिन्न वार्डों में पेयजल समस्या ने अपना विकरॉल रूप ले लिया है कुछ क्षेत्रो में आंशिक जलापूर्ति टेंकरो द्वारा की जा रही है जिससे लॉकडाउन का उल्घंन हो रहा है जिससे कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। विशेषकर नवीन जलावर्धन योजना से जलापूर्ति अधिक बाधित हो रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार के पास प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी है। अनेक वार्डो में नवीन जलावर्धन योजना की पाइप लाईनों से कनेक्शन लिए 1 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। किन्तु आज दिनांक तक ठेकेदार द्वारा नवीन जलापूर्ति नही की गई है। कहा कि नगर में बाधित जलापूर्ति को शीघ्र दूर किया जाए। नवीन जलावर्धन योजना के पाईप बार-बार क्यो फूट रहे है गुणवत्ता की जांच की जाए। नवीन जलावर्धन के ठेकेदार पाइप लाइन दुरूस्त करने के लिए पर्याप्त मात्रा में जल प्रदाय के प्रशिक्षित कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

कबीर वार्ड में हाहाकार – बिजली न होने से क्षेत्र के लोगों को पेयजल की पूर्ति भी नही हो पा रही है। जिन घरों में बोरिंग है, वह लोग भी बिजली के अभाव में पानी का उपयोग नही कर पा रहे है। साथ ही रात में बिजली ना होने से खाना बनाना भी मुश्किल होता है। साथ ही मरीजों के उपचार में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वार्ड के कमलेश राय, विनोद राय, रामकिशन सेंगर, अजबसिंह डेहरिया, तुलसी सनोडिया ने बताया कि नगरपालिका ने भी न तो यहां पर सेनेटाइजर मशीन के माध्यम से क्षेत्र को सेनेटाइज कराया और स्वास्थ्य विभाग का अमला भी इस क्षेत्र में ध्यान नहीं दे रहा। क्षेत्र ग्राम पंचायत छिडिया पलारी एवं कबीर वार्ड की सीमा से जुड़ा हुआ है।

फूटी पाइप लाइन – शहर में रविवार को भी बाशिंदों को पानी की समस्या से दो- चार होना पड़ा। इसको लेकर उनमें आक्रोश नजर आया। उनका कहना था कि नपा प्रशासन की लापरवाही से इस तरह की स्थिति निर्मित हो रही है। यही स्थिति शनिवार को भी बनी थी।
उधर नपा प्रशासन की माने तो गोरखपुर टेक के पास देर रात पुरानी जलावर्धन पाइप लाइन फूटने के कारण शहर की पानी सप्लाई में आंशिक कमी हुई। नवीन जलावर्धन से पुरानी टंकियों को भरा जा रहा है।

फॉल्ट दूर करने में काफी समय लग रहा है। उक्त समस्या की जानकारी के बाद सीएमओ मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य का जायजा लिया। कोरोना कॉल में वैसे भी लोग घरों में कैद हैं, वहीं अनेक घरों में लोग बीमार हैं तो कुछ लोग अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में पानी की समस्या को लेकर जिन्हें मजबूरी में बाहर निकलना पड़ रहा है उनका दूसरे लोगों के संपर्क में आना सभी को के लिए और भी घातक बन रहा है। नागरिकों ने बताया कि गर्मी के मौसम में हर साल की है समस्या बन जाती है। इसका नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्थाई रूप से समस्या का निराकरण किया जाना चाहिए जिससे जलकर (टैक्स) देने वालों को प्रतिदिन नल से जल मिल सके और उन्हें परेशान ना होना पड़े।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *