test
Breaking
18 Jun 2026, Thu

इस छोटी सी लड़की ने ये क्या कर दिया!

सिवनी। यदि इंसान में प्रतिभा हो तो कद और उम्र जैसे बंधनों को पार कर अपना लोहा मनवा ही लेते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण खैरापलारी मैं पढ़ाई के प्रति लगनशील बेहद कम हाइट की छात्रा ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल होकर यह बात प्रेरणा के रूप में सभी के सामने रखी।

छात्रा का नाम जमुना अवधिया नौवीं कक्षा उक्त छात्रा शासकीय हाई स्कूल खैरापलारी में अध्ययनरत है। छात्रा की उम्र 14 वर्ष है। वहीं छात्रा की ऊंचाई महज 35 इंच है। छात्रा ग्राम चिरचिरा निवासी है। पिता का नाम सुदेश अवधिया और मां का नाम लक्ष्मी अवधिया। यह छात्रा जमुना अवधिया कन्या हाई स्कूल खैरापलारी से परीक्षा केन्द्र मठ सिवनी मे संमिलित होकर परीक्षा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *