सद्दाम खान, अजीत खान और चंद्र प्रकाश सिलावट तीनों चोर व माल जप्त
सिवनी। धूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिवस हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने किया है। नरसिंहपुर गोटेगांव के तीन चोर पुलिस की गगिरफ्त में आए हैं। पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में गोटेगांव जिला नरसिंपुर के तीन बदमाशो को गिरफ्तार कर चोरी गया मसरूका जप्त करने में लखनादौन पुलिस ने सफलता प्राप्त की है।
प्रार्थी राहुल राजपूत ने रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 09/04/26 को धूमा में ठेकेदारी का काम कर रहा था करीब शाम 05/35 बजे मुझे मेरी माँ काशी राजपूत ने फोन किया और बतायी कि घर में चोरी हो गई है फिर मै धूमा से घर आया और देखा कि घर के चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर के दरवाजे खुले हुए थे जो मैने अंदर जाकर देखा तो घर की अलमारी भी खुली हुई थी अलमारी के ड्राज में रखे नगदी 25000/-रूपये एवं 02 सोने की अंगूठी व एक जोडी कान की सोने की बाली गायब थी जो काई अज्ञात व्यक्ति मेरे सूने घर में घुस कर चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
दिन में सुने मकानों में करते थे रैकी – वरिष्ट अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश कर पतारसी की गई। संदेही सददाम उर्फ इमरान खान पिता अनवर अली उम्र 32 साल निवासी नूरी मोहल्ला गोटेगांव जिला नरसिंहपुर पर संदेह होने पर प्रकरण के संबंध में हिकमा अमली से पूछताछ करने पर दिनांक 09/04/26 को अपने दो साथी, अजीत खान पिता मजिद खान उम्र 28 साल निवासी कटकुली गोटेगांव जिला नरसिंहपुर, चंद्रप्रकाश सिलावट पिता इंदर सिलावट उम्र 22 साल निवासी ग्राम छिंदौरी गोटेगांव जिला नरसिंहपुर के साथ चोरी करना जुर्म स्वीकार किये आरोपियों से चोरी किये गये सोने-चांदी के जेवरात सोने सोने की 02 अंगूठी, 02 कान की बाली, एक चांदी का सिक्का, चांदी का चूडा व नगदी सहित कुल 75000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी सद्दाम आदतन बदमाश है जिसके विरूद्व अलग अलग जिलो के विभिन्न थानो चोरी के 21 अपराध दर्ज है। आरोपी दिन के समय सूने मकानो में रैकी कर ताला तोड कर चोरी करने का आदि है।
गिरफतार आरोपी- 01-सददाम उर्फ इमरान खान पिता अनवर अली उम्र 32 साल निवासी नूरी मोहल्ला गोटगांव जिला नरसिंहपुर, 02- अजीत खान पिता मजिद खान उम्र 28 साल निवासी कटकुली गोटेगांव जिला नरसिंहपुर, 03- चंद्रप्रकाश सिलावट पिता इंदर सिलावट उम्र 22 साल निवासी ग्राम छिंदौरी गोटेगांव जिला नरसिंहपुर जप्त मसरूका – सोने-चांदी के जेवरात व नगदी सहित कुल 75000/- रूपये हजार रूपये।
विशेष भूमिका :- निरीक्षक के.पी धुर्वे, सउनि विश्वरंजन रघुवंशी, सउनि देवेन्द्र जैसवाल, आरक्षक धनेश्वर यादव, शिवम बघेल, सूरज मेहरा, दीपेश मेहरा, ओ.पी धुर्वे।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

